बेंगलुरु में होने जा रहे एयरो इंडिया शो में हिस्सा लेने के लिए बुधवार को 3 राफेल लड़ाकू विमान भारत पहुंचे। फ्रांस के वायु सेना के ये विमान ऐसे समय में भारत पहुंचे हैं, जब राफेल विमानों के लिए फ्रांस से हुए सौदे पर विवाद चल रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस मामले में केंद्र सरकार पर काफी हमलावर हैं।
एयरो इंडिया शो 20 से 24 फरवरी तक बेंगलुरु में आयोजित किया जाएगा। इसमें कुल 57 एयरक्राफ्ट हिस्सा लेंगे। इसी के लिए फ्रांस की वायु सेना ने अपने तीन राफेल लड़ाकू विमान भारत भेजे हैं। इनमें से दो विमान बुधवार को पहुंचे।
एयरो इंडिया शो के दौरान भारतीय वायु सेना के कई आला अधिकारी इन लड़ाकू विमानों को उड़ाएंगे। वायु सेना के डिप्टी चीफ एयर मार्शल विवेक चौधरी भी राफेल फाइटर जेट को उड़ाएंगे।
इससे पहले फ्रांस से हुई राफेल सौदे पर बहुप्रतिक्षित CAG रिपोर्ट बुधवार को राज्यसभा में पेश हुई। विपक्ष के आरोपों के बीच CAG रिपोर्ट मोदी सरकार के लिए राहत भरी खबर लाई है। CAG रिपोर्ट के अनुसार, मौजूदा NDA सरकार में हुई Rafale Deal बीती UPA सरकार के प्रस्ताव की तुलना में 2।86 % सस्ती है।
मोदी सरकार ने पुराने सौदे को खत्म कर साल 2015 में फ्रांस के साथ 36 राफेल विमानों को खरीदने के लिए गवर्नमेंट टू गवर्नमेंट सौदे की घोषणा की।
#WATCH Two Rafale fighter planes (total 3) of the French Air Force land in Bengaluru for the Aero India show. Top IAF officers including IAF Deputy Chief Air Marshal VIvek Chaudhari to fly the plane during Aero India show. pic.twitter.com/i4e42pQKVI
— ANI (@ANI) February 13, 2019
यह भी देखें :
एयरपोर्ट पर महिला की हरकतों ने खोल दी पोल…अधिकारियों के उड़ गए होश…
Add Comment