
रायपुर। लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक बड़ा ऐलान किया हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव वर्तमान विधायक व सांसद नहीं लड़ेंगें। चुनाव के दौरान प्रत्याशियों को जीत दिलाने के लिए कार्यकर्ताओं से साथ कार्य करेंगें।
लोकसभा चुनाव को लेकर कई बड़े नेताओं से चर्चा होगी। वहीं इन नेताओं के पुत्रों व परिवार के सदस्य को लोकसभा में टिकट नहीं दिया जाएगा। भूपेश ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की बात हाईकमान के समक्ष रखुंगा। पार्टी के कार्यकर्ताओं से चर्चा करूंगा।
यह भी देखें : 1 करोड़ का ईनामी नक्सली दंपत्ती ने किया सरेंडर…सुधाकरन झारखंड और छत्तीसगढ़ का नेता…पत्नी पर 25 लाख का ईनाम