Breaking Newsछत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

BREAKING: वित्त मंत्री अरूण जेटली का विवादित Tweet…कांग्रेस का है नक्सलियों के साथ गठबंधन…CM भूपेश ने किया पलटवार…झीरम का नाम तो आप ने सुना ही होगा…हमारे 31 नेता शहीद हुए थे…

रायपुर। केन्द्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली के एक ट्वीट कर प्रदेश की राजनीति में खलबली मचा दी है। उन्होंने कांग्रेस पर नक्सलियों से साथ गठबंधन का आरोप लगाया है। पिछले दिनों संपन्न विधानसभा चुनाव में इसी गठबंधन की वजह से कांग्रेस को भारी बहुमत मिला और वे चुनाव जीतने में कामयाब हुए।

इस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पलटवार किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि झीरम का नाम तो सुना ही होगा आप ने। 2013 में विधानसभा चुनाव से पहले नक्सलियों के सहयोग से हुई सुपारी किलिंग क्या भूल गए आप। हमारे सभी नेताओं का नाम पूछ-पूछ कर नक्सलियों ने उन्हें मारा था। महेंद्र भैया, नंदू भैया, विद्या भैया सहित 31 कांग्रेस नेता शहीद हुए थे।



पढि़ए अरूण जेटली ने ट्वीट पर क्या लिखा…

हाल के छत्तीसगढ़ चुनावों में कांग्रेस ने माओवादी के साथ गठबंधन किया। राहुल गांधी जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में टुकडे-टुकडे गिरोह के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े थे। कोर्ट में शहरी नक्सलियों का बचाव करने में कांग्रेस सबसे आगे थी।

भूपेश बघेल ने कुछ ऐसे दिया जवाब…

झीरम का नाम तो सुना ही होगा। 2013 में विधानसभा चुनाव से पहले नक्सलियों के सहयोग से हुई सुपारी किलिंग क्या भूल गए आप। हमारे सभी नेताओं का नाम पूछ-पूछ कर नक्सलियों ने उन्हें मारा था। महेंद्र भैया, नंदू भैया, विद्या भैया सहित 31 कांग्रेस नेता शहीद हुए थे।

यह भी देखें : 

नक्सलियों ने फिर की आगजनी…JCB, ट्रैक्टर और दो पानी टैंकर फूंकें…मुंशी को किया अगवा…देर रात किया रिहा…

Back to top button
close