भोपाल। मध्यप्रदेश में ठंड का कहर एक बार फिर जारी है। शनिवार को सर्दी ने फरवरी के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। भोपाल में पारा 5.8 डिग्री तक पहुंच गया। इससे पहले 2012 में तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। प्रदेश में सबसे कम तापमान धार और नौगांव में पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पड़ोसी राज्य में पड़ ठंड का असर छत्तीसगढ़ में भी दिख रहा है। यहां भी पारा 13 डिग्री शनिवार रात को पहुंच गया था। रविवार को भी सुबह से ही ठंड बनी हुई है। रात में तापमान के कम होने की बात मौसम विभाग द्वारा कहीं गई है।
ऐसी संभावना जताई जा रही है कि आने वाले दो-तीन दिन ऐसा मौसम बना रह सकता है। दरअसल, इस साल ठंड ने पिछले कई सालों के रिकोर्ड तोड़ दिए है। दिंसबर और जनवरी में उत्तर से आ रही बर्फीली हवाओं ने जहां ठंड से कंपकपाया वहीं फरवरी में भी ठंड से राहत नहीं मिल रही है। कुछ दिन की राहत के बाद फिर मौसम ने करवट ली है और तापमान सामान्य से कई डिग्री नीचे गिर गए हैं। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि आने वाले कुछ दिन मौसम यूं ही सर्द बना रहेगा और 10 फरवरी के बाद बारिश का एक दौर फिर आ सकता है।
यह भी देखें : सफाई कर्मी छात्रा को गुमराह कर ले गया अपने साथ…स्कूल के अंदर किया घिनौना काम…
Add Comment