लिपिकों की हड़ताल से कामकाज प्रभावित, वेतन विसंगति और चार स्तरीय पदोन्नत वेतनमान की मांग

राजेश्वर तिवारी, जांजगीर चांपा। जांजगीर-चांपा जिले के लिपिक विविध मांगों को लेकर आज से 2 दिवसीय हड़ताल पर चले गए हैं। लिपिकों की हड़ताल से कार्यालयीन कामकाज पूरी तरह से प्रभावित हो रहा है। इस दौरान लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के बैनर तले जांजगीर के जयस्तंभ चौक पर धरना प्रदर्शन किया गया। संघ ने कहा कि मुख्यमंत्री की विकास यात्रा के पूर्व शासन को संघ के द्वारा दो दिवसीय धरना प्रदर्शन कर अंतिम चेतावानी दी जाएगी।
इसके बाद आवश्यकता पडऩे पर संघ अनिश्चितकालीन हड़ताल के लिये बाध्य होना पड़ेगा।
गौरतलब है कि लिपिक संघ अपने वेतन विसंगति एवं चार स्तरीय पदोन्नत वेतनमान की दो सूत्रीय मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन कर रहा है। इसकी अगली कड़ी में पांचवे चरण का अनिश्चितकालीन आंदोलन दो दिन का धरना प्रदर्शन करके किया जाएगा।
यहाँ भी देखे : फर्जी दस्तावेजों के सहारे केसीसी ऋण निकाला, एक महिला समेत 4 आरोपियों को जेल