नई दिल्ली। फेसबुक के जरिए उन दोनों की दोस्ती हुई थी। फिर ना जाने कब दोनों के बीच प्यार हो गया। वो शादीशुदा महिला थी, लेकिन इश्क में उसे कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। वो आगे बढ़ती जा रही थी और इसके बाद उसके प्रेमी को उसका पति आंख में चुभने लगा। बस यहीं से उसने माशूका के पति को रास्ते से हटाने की साजिश पर काम शुरू कर दिया और एक दिन विवाहिता के प्रेमी ने उसके पति को मौत की नींद सुला दिया।
हत्या की ये खौफनाक वारदात राजधानी दिल्ली की है। गीता कॉलोनी में रहने वाली एक महिला की दोस्ती फेसबुक के जरिए बुलंदशहर के रहने वाले निखिल चौधरी से हो गई। धीरे-धीरे दोनों में बातचीत शुरु हुई। दोस्ती गहरी हो गई तो दोनों मिलने लगे। शादीशुदा होने का बावजूद महिला अपने पति से छुपकर निखिल से मिलने जाती थी।
एक दिन महिला के पति रोहित को अपनी पत्नी की करतूत के बारे में पता चल गया। इसके बाद रोहित ने अपनी पत्नी के घर से बाहर निकलने पर रोक लगा दी। इस बात से निखिल बुरी तरह से खुन्नस खा गया। पुलिस के मुताबिक निखिल महिला के प्यार में इस कदर दिवाना हो गया था कि उसने रोहित को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली।
फिर मौका देखकर अपने दोस्त के साथ मिलकर रोहित की कृष्णा नगर में गोली मारकर हत्या कर दी। उस वक्त रात के बारह बजे रहे थे और रोहित ऑटो से वापस अपने घर जा रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पुलिस ने जब केस की जांच शुरु की तो उसे निखिल के बारे में पता लगा. पुलिस ने जब निखिल की मूवमेंट चेक की तो पाया कि वारदात के वक्त निखिल कृष्णा नगर में ही मौजूद था। इसके बाद पुलिस ने निखिल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गिरफ्त में आने पर रोहित अपना जुर्म कुबूल कर लिया।
Add Comment