छत्तीसगढ़स्लाइडर

छत्तीसगढ़: बेमौसम बारिश से फिर लौटी ठंड…अभी भी प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना…

रायपुर। प्रदेश भर में कल हुई बारिश से एक बार फिर प्रदेश में ठंड लौट आई है। प्रदेश में कल सुबह से बादलों में बदली छायी रही, वहीं दिनभर में कई किश्तों में हल्की और बूंदाबांदी भी होते रही। बारिश होने के साथ ठंडी हवाओं ने शहर का तापमान में भी गिरावट आया। इससे एक बार यहां ठंड लौट आई।

पिछले कुछ दिनों से राजधानी रायपुर में ठंड की लगभग विदाई हो गई थी, लेकिन कल हुई बारिश के बाद ठंड फिर लौट आई है। ठंड के लौटने से लोग एक बार फिर गरम कपड़ों का सहारा लेने लगे हैं। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे के दौरान प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना जताई है।

राजस्थान के रास्ते छत्तीसगढ़ पहुंचा ऊपरी हवा का चक्रवात गुजर चुका है, लेकिन इसने प्रदेश भर में बौछार कर दी। सरगुजा, बिलासपुर संभाग में अच्छी बारिश हुई। बादल और बारिश ने तापमान में उथल पुथल मचा दी। रायपुर में अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री से लुढ़कर 27.4 डिग्री पहुंच पर गया, लेकिन न्यूनतम तापमान उछाल मारकर 22.4 डिग्री पर जा पहुंचा, जो सामान्य से सात डिग्री अधिक हैं।

शुक्रवार की सुबह से सूरज और बादलों का आना-जाना लगा रहा। दोपहर होते-होते काले घने बादलों ने एकाएक बरसना शुरू कर दिया। हालांकि बारिश ज्यादा नहीं हुई, लेकिन इतनी जरूर हुई कि धरती गीली हो गई। इसके बाद मौसम खुल भी गया। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानी एचपी चंद्रा के मुताबिक शनिवार को रायपुर का पारा चार-पांच डिग्री गिरकर 15 डिग्री तक पहुंच सकता है।

तापमान की स्थिति-

प्रदेश का मौसम

जिला- न्यूनतम- अधिकतम

रायपुर- 22.4 (7)- 27.3 (-2)

माना- 21.2- 27.3

बिलासपुर- 19.0- 24.6-

पेंड्रा- 15.7- 20.3

अंबिकापुर- 16.1- 22.0

जगदलपुर- 17.0- 29.1

दुर्ग- 18.4- 26.4

राजनांदगांव- 20.0- 26.0

Back to top button
close