Breaking Newsछत्तीसगढ़स्लाइडर

BREAKING: बीजापुर में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी…मुठभेड़ में 10 नक्सली ढेर…11 हथियार सहित भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद…

रायपुर। बस्तर के बीजापुर जिले में गुरूवार को पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली है। सर्चिंग पर निकले डीआरजी, एसटीएफ और जिला पुलिस की टीम ने 10 नक्सलियों को मार गिराया है। घटना स्थल से 10 शव के साथ 11 हथियार बरामद किए गए हंै। घटना की पुष्टि बीजापुर एसपी मोहित गर्ग ने की है।

बीजापुर एसपी मोहित गर्ग ने बताया कि पुलिस को बीजापुर के भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के माड़ इलाके में नक्सलियों के टे्रनिंग कैंप की सूचना मिली थी। जिसके बाद डीआरजी, एसटीएफ और जिला पुलिस बल के जवान गुरूवार सुबह सर्चिंग पर निकली हुई थी। माड़ के जंगल में जवानों का सामना नक्सलियों से हो गई। जवानों को देख नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी।



जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई शुरू की। दोनों ओर से लगातार फायरिंग होती रही। इस मुठभेड़ में जवानों ने 10 नक्सलियों को मार गिराया है। जवानों से सभी नक्सलियों के शव बरामद कर लिया है। साथ ही 11 हथियार भी बरामद किए गए हैं।

एसपी मोहित गर्ग ने बताया कि मुठभेड़ अभी भी जारी है। रुक-रुक कर फायरिंग हो रही है। क्षेत्र में अभी भी नक्सलियों के छुपे होने की खबर मिल रही है। मुठभेड़ थमने के बाद मारे गए नक्सलियों के सही जानकारी मिल सकती है। मारे गए नक्सलियों की संख्या और बढ़ सकती है।



बस्तर आईजी विवेकानंद सिन्हा ने कहा कि बीजापुर में जवानों ने 10 नक्सलियों को मार गिराने के साथ ही भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया है। यह पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि है। भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के नदी के उस पार मुठभेड़ हुई है। नदी के उस पर सर्चिंग बहुत ही चुनौतीपूर्ण कार्य है। नदी में अभी भी काफी पानी है। नदी को बोट के सहारे पार करना पड़ता है।

जिस वजह से साल के छह-सात महीने उस पार जाना संभव नहीं होता है। मुठभेड़ के बाद नक्सली पीछे हटे तो वहां से 10 नक्सलियों के शव बरामद किए गए। साथ ही 11 हथियारों के साथ विस्फोटक का बहुत बड़ा डंप मिला है। इसके अलावा पिट्ठो, नक्सल साहित्य आदि मिले है। पुलिस पार्टी भी भी वहां सर्च का रही है। इस कामयाबी के बाद निश्चित ही पुलिस एक मनोबल काफी बढ़ेगा।

यह भी देखें : CM भूपेश बघेल ने PM मोदी को फिर लिखा पत्र…दौरे की तारीख बदलने का किया आग्रह… 

Back to top button
close