ओडिशा में गरजे भूपेश…इधर-उधर की नहीं गरीब-किसान-मजदूरों की बात हो…राहुल गांधी देश की राजनीति में नए धूमकेतू…

भवानीपटना/रायपुर। एआईसीसी अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ आज ओडिशा दौरे पर गए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विरोधियों पर जमकर निशाना साधा। अपने उद्बोधन में उन्होंने सीधे कहा कि विपक्ष अब इधर-उधर की बातों में लग गया है, करना ही है तो गरीब, किसानों और मजदूरों के हित की बात की जाए।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने जो वायदा किया है, उसे एक-एक करके पूरा किया जा रहा है। श्री बघेल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश की राजनीति में नए धूमकेतू के रूप में आज राहुल गांधी उदित हुए हैं।
ओडिशा और ओडिशावासियों के लिए जो प्रेम और सम्मान स्व. इंदिराजी और राजीवजी के मन में था, वही प्रेम राहुल गांधी को भी ओडिशा से है। आप सभी वही प्रेम और सम्मान राहुल गांधी पर भी बनाए रखें।
श्री बघेल ने कहा नौजवानों को रोजगार मिलना चाहिए, महिलाओं को सम्मान मिलना चाहिए और आदिवासियों को फारेस्ट राइट एक्ट के तहत जमीन मिलनी चाहिए। इसलिए जरूरी है कि राहुल गांधी के नेतृत्व में हम सब एकत्रित हों और ओडिशा में कांग्रेस को जीत दिलाएं।
श्री बघेल ने कहा कि आप इधर-उधर की बात नहीं करें। आप मजदूर, किसान और गरीब कि बात करें। यह काम सिर्फ कांग्रेस पार्टी और उनके नेता ही कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा हमने छत्तीसगढ़ में जो वादे किए थे, वह पूरा कर रहे हैं। अगर आप चाहते हैं कि ओडिशा में भी विकास कार्य तेज हों, यहां के नौजवानों को रोजगार और किसानों को उनके फसल के सही दाम मिले तो आप कांग्रेस को जीताएं।
यह भी देखें :
VIDEO: राहुल गांधी पहुंचे जगदलपुर…CM भूपेश ने किया स्वागत…कुछ देर में ओडिशा के लिए होंगे रवाना…