छत्तीसगढ़: दूरदर्शन चैनल के कैमरामैन व 3 जवानों के हत्या में शामिल नक्सली ने किया आत्मसमर्पण…एक लाख का था इनाम घोषित…

दंतेवाड़ा। दूरदर्शन चैनल के कैमरामैन व 3 जवानों के हत्या में शामिल नक्सली ने आज आत्मसमर्पण कर दिया। नक्सली ने डीआईजी-सीआरपीएफ डीएन लाल एवं दंतेवाड़ा एसपी के समक्ष आत्मसमर्पण किया है।
ज्ञात हो कि आत्मसमर्पित नक्सली ताती लखमा पर था एक लाख का इनाम घोषित था। ताती लखमा मलंगीर एरिया कमेटी में सीएनएम कमांडर था। लखमा विगत 2008 से नक्सली संगठन से जुड़ा हुआ था। हत्या, पुलिस पार्टी पर फायरिंग, आगजनी जैसे कई मामलों में शामिल था।
ज्ञात हो कि नक्सली घटना की विशेष रिपोर्टिंग के लिए दिल्ली से दूरदर्शन से मीडिया कर्मियों की एक टीम छत्तीसगढ़ आई थी। टीम में रिपोर्टर के साथ कैमरामैन था। मीडिया कर्मियों ने बस्तर के घने जंगल में जाने के लिए पुलिस का साथ ले लिया था। उसी दौरान नक्सलियों ने विस्फोट कर दिया। जिसकी चपेट में आने से दूरदर्शन के कैमरामैन और तीन पुलिस कर्मी शहीद हो गए थे।





