चंद्रशेखर प्रभाकर, महासमुंद। दो युवक ओडिशा से मध्य प्रदेश शराब लेकर जा रहे थे। सिंघोड़ा पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 20 किलो गांजा बरामद किया गया है। थाना सिंघोड़ा पुलिस कल एनएच 53 पर रियाज ढाबा के सामने वाहनों की जांच कर रही थी।
उसी दौरान बरगढ़ ओडिशा की ओर से आ रही एक कार को रोका तो उसमें गांजा मिली। कार में चालक धीरज तिवारी और सवार कमलेश नागर दोनों निवासी मध्य प्रदेश थे। कार से 10 पैकेट गांजा कुल वजन 20 किलो कीमत 1 एक लाख जब्त किया गया। आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस पूछताछ कर रही है।
यह भी देखें :
क्या आपको ज्यादा उबासी आती है? हो जाएं सावधान…इन बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं आप…
Add Comment