रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव थाईलैंड दौरे से वापस रायपुर लौटे। उन्होंने कहा कि वह थाईलैंड की हेल्थ स्कीम समझने गए थे। वहां की हेल्थ स्कीम पूरी तरह से अपनानेे लायक है। वहां बेहतर हेल्थ स्कीम चल रही है। जिसे तमाम पहलुओं पर विचार कर यहां भी लागू करेंगे।
नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक के बयान पर पलटवार करते हुए सिंहदेव ने कहा उनको गहन अनुभव है। मोदीजी की यात्रा को ध्यान में रखकर उन्होंने कहा होगा। ज्ञात हो कि नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने टीएस सिंहदेव के थाईलैंड दौरे पर सवाल उठाते हुए कहा था लोग थाईलैंड क्यो जाते हैं ये सबको पता है।
स्वास्थ्य विभाग के कुछ अधिकारियों के बार-बार थाईलैंड जाने के मामले पर सिंहदेव ने कहा कि समीक्षा करा लेंगे। अगर कोई पात्र नहीं है तो उसे शासकीय काम में रहने का हक नहीं है।
टीएस सिंहदेव सुपेबेड़ा रवाना
सुपेबेड़ा के हालात का जायजा लेना जरूरी है। डॉक्टरों की एक टीम भी जल्द ही सुपेबेड़ा भेजी जाएगी। वह सभी चीजों की जानकारी लेने जा रहे है कि वहां क्या व्यवस्था है, क्या जरूरत है। किसी भी तरह की लापरवाही नहीं हो ये सुनिश्चित होगा।
यह भी देखें :
Add Comment