ट्रेंडिंगदेश -विदेश

ट्विटर पर सबसे ऊपर ट्रैंड कर रहा है “इंडिया स्पोर्ट चक्का जाम” का हैशटैग…

केंद्र की ओर से लाए गए तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों की ओर से आज चक्का जाम किया गया है। चक्का जाम के समर्थन में ट्विटर पर सबसे ऊपर ट्रैंड कर रहा है इंडिया स्पोर्ट चक्का जाम का हैशटैग।

खास बात है कि चक्का जाम से पहले ‘चक्का जाम नहीं होगा’ और यूनाइटेड अंगेस्ट खालिस्तान जैसे हैशटैग ट्रेंड कर रहे थे, वहीं चक्का जाम का समय नजदीक आते ही आज चक्का जाम रहेगा, इंडिया स्पोर्ट चक्का जाम जैसे हैशटैग ट्रेंड करने लगे। दूसरे नंबर पर इंडियाvsइंग्लैंड ट्रैंड में है तो वहीं तीसरे नंबर पर आज रहेगा चक्का जाम ट्रैंड कर रहा है।

ट्विटर यूजर तरह तरह की मीम भी शेयर कर रहे हैं। तीन बजे तक चलेगा चक्का जाम किसान संगठनों की ओर से दोपहर 12 बजे से दोपहर तीन बजे तक चक्का जाम का एलान किया गया था। तीन बजे वाहनों के एक साथ होर्न बजाकर चक्का जाम खोल दिया जाएगा। यूपी, उत्तराखंड और दिल्ली में चक्का जाम नहीं रखा गया है।

यहां पर किसान संगठन जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपेंगे। चक्का जाम के मद्देनजर सभी जगह पर पुलिस अलर्ट पर है। राजधानी दिल्ली में भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471