रायपुर। कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह पर हमला करते हुए कहा है कि जांच एजेन्सियां तो घपले, घोटालों और षडयंत्रों का तिनका तलाश कर रही है। जिसे पूर्व मुख्यमंत्री बार-बार बदले की बात कर रहे हैं। यह समझ में नहीं आता कि वे बदले की बात सोच भी क्यों रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने साफ कहा है कि वे बदले की भावना से कोई कार्य नहीं करेंगे।
उन्होंने रमन सिंह पर तंज कसते हुए कहा है वैसे भी पुण्यकार्य करने वालों को बदले का डर कभी सताता भी नहीं है। यह डर उन्हीं को होता है जिन्होंने पाप किए होते हैं और वे जानते हैं कि उन्होंने जानबूझकर किसी न किसी का अहित किया है। रमन सिंह तो वीडियो जारी करते कह रहे हैं कि वे सिंह हैं और गीदड़ों से नहीं डरेंगे, तो यह बदला-बदला का राग सिंह क्यों अलाप रहा है।
श्री त्रिवेदी ने कहा है कि अगर कुछ हुआ है उसकी पुलिस में शिकायत हुई है तो उसकी जांच हो रही है, इसमें किसी को भी आपत्ति क्यों और इसमें बदले की क्या बात है। घपला, घोटाला और षडयंत्र जिस समय हुआ, उसी समय पुलिस में शिकायत भी हुई। बस जांच पूरी और ठीक तरह से नहीं हुई थी। लोकतंत्र में नई सरकार की जवाबदारी पुरानी सरकार के अधूरे कार्यों को पूरा करने की तो होती ही है साथ ही जांच के अधूरे काम को पूरा करना होता है।
उन्होंने कहा कि जनता ने सरकार को चुना है और यह सोचकर चुना है कि नई सरकार पता लगाएगी कि झीरम में उनके प्रिय नेताओं के जनसंहार का षडयंत्र रचने वाले कौन लोग थे। वह ‘सीएम मैडमÓ और ‘डॉ. साहबÓ के बारे में जानना चाहती है।
जनता यह भी जानना चाहती है कि अंतागढ़ में लोकतंत्र का चीरहरण करने वाले कौन लोग थे। जनता तो बहुत कुछ जानना चाहती है, मसलन यह कि पूर्व मुख्यमंत्री के पते पर विदेश में खाता खोलने वाला कौन है। हजारों करोड़ का टेंडर घोटाला करने वाला शख्स कौन है।
विदेशी पैसे लेकर छत्तीसगढ़ को कंसल्टेंसी देने वाली कंपनी का आखिर काम क्या था। रेल परियोजना में फेरबदल किन वजहों से हुआ। सीडी बनवाने वालों का सीएम हाउस से क्या रिश्ता था। आय से अधिक संपत्ति कमाने वाले मंत्रियों का कच्चा चि_ा कहां है और सरकारी जमीन हड़पकर फार्म हाउस किसने और कैसे-कैसे बनवाया।
यह भी देखें : छत्तीसगढ़ : लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा के बाद अब जोगी कांग्रेस में खींचतान शुरू
Add Comment