रायपुर। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने राज्य मेें लोगों को नि:शुल्क स्वास्थ्य सुविधा देने की तैयारी लगभग शुरु कर दी है। स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने छ: सदस्यीय दल के साथ नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवा का अध्ययन करने थाईलैंड गए हुए हैं।
दल में स्वास्थ्य श्रीमती निहारिका बारिक, आयुक्त स्वास्थ्य आर. प्रसन्ना, बिलासपुर के डॉ. योगेश जैन, राज्य स्वास्थ्य संसाधन केन्द्र के समीर गर्ग, सुश्री सुलक्षना नंदी आदि शामिल हैं। स्वास्थ्य आयुक्त आर. प्रसन्ना ने बताया कि तीन दिवसीय ग्लोबल समिट के पहले दिन दुनिया के जाने माने स्वास्थ्य विशेषज्ञ प्रोफेसर डेविड सेंडर्स, डायरेक्टर पब्लिक हेल्थ यू डब्ल्यू सी एवं ग्लोबल पीपुल्स हेल्थ मूवमेंट के सह-अध्यक्ष के साथ मुलाकात की।
इस मौके पर टीएस सिंहदेव ने यूनिवर्सल हेल्थ स्कीम को छत्तीसगढ़ में सुचारू रूप से कैसे लागू की जाए, इस पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि थाईलैण्ड ही वह देश है जिसने अपने नागरिकों के लिए स्वास्थ्य सुविधा नि:शुल्क उपलब्ध करायी है।
सिंहदेव ने फ्री हेल्थ कॉल सेंटरों व स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य करने वाले कर्मचारियों से बातचीत की। सिंहदेव ने पब्लिक हेल्थ में वैश्विक एक्सपर्ट पीपुल्स हेल्थ मूवमेंट के वैश्विक सह अध्यक्ष प्रो डेविड सेंडर्स से स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की।
यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज बनाम यूनिवर्सल हेल्थ केयर, समग्र स्वास्थ्य सेवा, सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की भूमिका जैसे विषय शामिल रहे। सिंहदेव ने विश्व स्वास्थ्य संगठन और विश्व बैंक के स्थानीय प्रमुखों के साथ मुलाकात की।
स्वास्थ्य मंत्री ने थाईलैंड के पूर्व उप-स्वास्थ्य मंत्री व नेशनल हेल्थ फाउंडेशन के महासचिव डॉ शौमिक चुनाहार्स और थाईलैंड के जन स्वास्थ्य मंत्रालय के सलाहकार डॉ. सुवित विबुलपोलप्रासर्ट से मुलाकात की। जिन्होंने थाईलैंड में सार्वभौमिक स्वास्थ्य सेवा की नींव रखी थी।
यह भी देखें : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कौशिक का स्वास्थ्य मंत्री पर तंज- थाईलैंड गए हैं वहां क्या होता है सब जानते हैं…
Add Comment