रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जल्द ही सिविल लाईन रायपुर स्थित मुख्यमंत्री बंगले में सपरिवार गृह प्रवेश कर सकते हैं। मुख्यमंत्री निवास में उनके नाम की पट्टी भी लगा दी गई है।
श्री बघेल को मुख्यमंत्री बने डेढ़ माह से अधिक समय बीत चुका है लेकिन अब तक वे मुख्यमंत्री बंगले में शिफ्ट नहीं हो पाए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह द्वारा कुछ दिनों पूर्व ही इस बंगले को खाली किया है। जिसके बाद बंगले में नये मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आने की तैयारियां शुरू कर दी गई।
गणतंत्र दिवस के एक दिन पहले स्वयं मुख्यमंत्री श्री बघेल ने मुख्यमंत्री बंगले का निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया था कि बंगले की तैयारियों में कोई फिजूल खर्च न किया जाए।
मुख्यमंत्री के इस निर्देश का पालन करते हुए यहां तैयारियां की जा रही है। आज मुख्यमंत्री निवास के मुख्य द्वार के पास भूपेश बघेल के नाम की पट्टी लगा दी गई है। निवास में पट्टी लगने के बाद संभावना जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री श्री बघेल परिवार सहित जल्द ही यहां शिफ्ट हो सकते हैं।
यह भी देखें : नान घोटाला में कार्रवाई तेज…ED ने किया 16 लोगों पर जुर्म दर्ज…फिर सियासी हलचल शुरू…
Add Comment