Breaking Newsट्रेंडिंगवायरलस्लाइडर

बाबा रामदेव ने कहा- किसी संन्यासी को भारतरत्न न मिलना दुर्भाग्य

नई दिल्ली। भारत रत्न अवॉर्ड पर चल रहे विवाद में अब योग गुरु बाबा रामदेव भी कूद गए हैं। उन्होंने कहा है कि आजादी के 70 साल बाद भी किसी संन्यासी को यह सर्वोच्च सम्मान क्यों नहीं दिया गया है। ये सवाल उठाते हुए उन्होंने मांग की है कि अगला भारत रत्न पुरुस्कार किसी संन्यासी को मिले।



योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा, दुर्भाग्य है कि 70 सालों में एक भी संन्यासी को भारत रत्न नहीं महिला। चाहे वह महर्षि दयानंद सरस्वती, स्वामी विवेकानंद हों या शिवकुमार स्वामी जी। मैं भारत सरकार से आग्रह करता हूं कि अगली बार कम से कम किसी संन्यासी को भी भारत रत्न दिया जाए।

यह भी देखें : शादी के दो महीने बाद ही ससुरालियों ने दिखाया अपना रंग…विदेश गया पति तो ससुर करने लगा बहू से ऐसी हरकत… 

Back to top button
close