Breaking Newsसियासत

भाजपा नेता अरुण सिंह हुए अस्पताल में भर्ती, सीने में दर्द की शिकायत…

भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण सिंह को सीने में दर्द की शिकायत के बाद सोमवार को मंगलुरु के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पार्टी के सूत्रों ने यह जानकारी दी। सिंह को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी हालत स्थिर बताई जाती है।

 

बता दें कि अरुण सिंह विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी को तैयार करने के कार्यक्रमों के सिलसिले में कर्नाटक का दौरा कर रहे हैं। वह सोमवार को उडुपी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के कार्यक्रमों में भी शामिल होने वाले थे।

Back to top button
close