रायपुुर। प्रियंका गांधी को कांग्रेस पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने पर युवक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव व प्रवक्ता विपिन मिश्रा ने कहा कि देशवासी प्रियंका में इंदिरा गांधी की छवि को देखते हैं। ऐसे में उनका आधिकारिक तौर पर राजनीति में आना देश और पार्टी दोनों के लिए ही बेहतर साबित होगा।
उन्होंने राहुल गांधी व प्रियंका को बधाई देते हुए पार्टी के इस फैसले को आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए बेहतर परिणाम लाने वाला बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की काफी दिन से मांग थी कि प्रियंका को सक्रिय राजनीति में लाना चाहिए। आज यह शुभ दिन भी आ गया, इससे पार्टी और मजबूत होगी।
यह भी देखें : प्रियंका गांधी को महासचिव बनाए जाने पर भूपेश बघेल ने दी शुभकामनाएं…
Add Comment