Breaking Newsट्रेंडिंगवायरलसियासतस्लाइडर

BIG BREAKING: लोकसभा चुनाव के पहले कांग्रेस का बड़ा दांव…प्रियंका गांधी को कांग्रेस का महासचिव बनाया गया…

नई दिल्ली। यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी की बेटी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी को कांग्रेस पार्टी का महासचिव नियुक्त किया गया है। बुधवार दोपहर को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी की नियुक्ति की।



लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने अपना सबसे बड़ा दांव चला है. यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गांधी अब आधिकारिक तौर पर राजनीति में आ गई है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को प्रियंका गांधी को कांग्रेस का महासचिव नियुक्त किया है। प्रियंका गांधी को पूर्वी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई है। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक, प्रियंका फरवरी के पहले सप्ताह में अपनी जिम्मेदारी को संभालेंगी।

यह भी देखें : सरकारी नौकरी लगाने 9 लोगों को लगाया लाखों का चूना…फर्जी नियुक्ति पत्र देकर धोखाधड़ी… 

Back to top button
close