हजारों करोड़ के निर्माण कार्य ठप्प…लोग हो रहे है बरोजगार…प्रदेश से लोग करने लगे है पलायन…धान खरीदी केन्द्रों में पर्याप्त व्यवस्था नहीं- डॉ. रमन सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री

रायपुर। किसानों को किया गया वादा पहले पूरा। 25 सौ रूपए में धान की खरीदी की जा रही है ठीक है लेकिन व्यवस्था पूरी तरह से ठप्प हैं। प्रदेश में सारे निर्माण कार्य ठप्प हो चुके हैं। लोग बेरोजार हो रहे।
उक्त बातें आज पत्रकारवार्ता के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहीं। उन्होंने कहा कि धान खरीदी की व्यवस्था राज्य सरकार पहले अच्छे तरीके से कर ले। धान खरीदी केन्द्रों में पर्याप्त मात्रा में बारदाना नहीं हैं।
धान उठाव की व्यवस्था भी नहीं की गई हैं। पेमेंट को लेकर किसानों को चक्कर काटने पड़ रहे हैं। कांग्रेस पूरी तरह से चुनाव में किए गए वादों में असफल नजर आ रही हैं। आगे उन्होंने कहा कि सरकार को बजट पेश करने के पूर्व सभी विधायकों, कर्मचारियों सभी वर्गो से चर्चा करनी चाहिए।
वहीं उन्होंने यह भी कहा कि सरकार के दो माह में यह स्पष्ट हो गया है कि प्रदेश में विकास की गति रूक चुकी हैं। हजारों करोड़ के कार्य ठप्प हो चुके हैं। चुनाव के पूर्व बेरोजगारों को रोजगार देने की बात कही थी।
लेकिन लोग और बेरजोगार हो रहे हैं। प्रदेश में भीषण स्थिति उत्पन्न हो रही हैं। लोग बेरोजगारी के चलते पलायन कर रहे हैं। सिंह ने कहा कि हम सरकार को सहयोग करने को तैयार है हमारे पास 15 वर्षो का अनुभव हैं।
यह भी देखें : लोकसभा चुनाव में मंत्रियों को मिलेगी जिम्मेदारी…बनाए जाएंगे जिलों के प्रभारी…सभाएं कर मोदी सरकार के खिलाफ खोलेंगे मोर्चा