देश -विदेशस्लाइडर

इंडोनेशिया में सुनामी ने ली 281 जानें…1000 से अधिक घायल…

जकार्ता। इंडोनेशिया की सुंदा खाड़ी में सुनामी की भयंकर तबाही से मरने वालों की संख्या 281 पहुंच गई है, जबकि 1000 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं। वहीं तकरीबन 28 लोग लापता बताए जा रहे हैं।

देश की राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता स्तुपो पुर्वो ने बताया कि स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग साढ़े नौ बजे दक्षिणी सुमात्रा और पश्चिमी जावा के पास समुद्र की ऊंची लहरें तटों को तोड़कर आगे बढ़ीं जिससे दर्जनों मकान तबाह हो गए। एजेंसी ने कहा कि क्राकातोआ ज्वालामुखी के फटने के बाद समुद्र के नीचे हुआ भूस्खलन सुनामी का संभावित कारण हो सकता है।

इंडोनेशिया के नेशनल डिजास्टर मिटिगेसन एजेंसी के प्रमुख सुतपाओ ने कहा-सुनामी आने से पहले समुद्र की तलहटी में भौगोलिक हलचल हुई। इसकी वजह से कुछ ही देर पहले अचानक क्राकातोआ ज्वालामुखी में विस्फोट हुआ था। इस आपदा को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है, जिसमें साफ दिख रहा है कि लाइव प्रस्तुति के दौरान कैसे इंडोनेशिया का एक पॉप बैंड लहरों की चपेट में आ गया।

वीडियो में पॉप बैंड अपनी प्रस्तुति देता दिख रहा है, इसी दौरान समुद्री लहरें आती हैं और वहां मौजूद सभी लोग इसकी चपेट में आ जाते हैं। इंडोनेशिया की मौसम विज्ञान और भूगर्भ एजेंसी के वैज्ञानिकों ने कहा कि अनाक क्राकातोआ ज्वालामुखी के फटने के बाद समुद्र के नीचे भूस्खलन सुनामी का कारण हो सकता



अमेरिका ने जताया दुख
इस बीच, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका दुख की इस घड़ी में इंडोनेशिया के साथ खड़ा है।
रिपब्लिकन नेता ने ट्वीट किया, इंडोनेशिया में सुनामी से अकल्पनीय तबाही। 200 से अधिक लोगों की मौत हुई है और 1,000 से अधिक लोग घायल हुए हैं। हम सलामती की दुआ कर रहे हैं। अमेरिका आपके साथ है।

तीन महीने पहले भी हुई थी तबाही
बता दें कि अनाक क्राकातोआ ज्वालामुखी में आखिरी बार अक्तूबर महीने में विस्फोट हुआ था। तीन महीने पहले सितंबर में इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप स्थित पालु और दोंगला शहर में भूकंप के बाद सुनामी आने से 832 लोगों की मौत हो गई थी। 2004 में इंडोनेशिया के सुमात्रा में 9.3 तीव्रता का भूकंप आया था। उस समय भारत समेत 14 देश सुनामी से प्रभावित हुए थे। दुनियाभर में 2.20 लाख लोगों की जान चली गई थी।

यह भी देखें : सलमान अली बने इंडियन आइडल-10 के विजेता…ईनाम में मिला 25 लाख और कार…रो पड़े गरीब मां-बाप… 

Back to top button