कोरबा। शहरी क्षेत्रों में जंगली-जानवरों का आना आम बात हो गई है। बीती रात नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 33 रामपुर बस्ती में लकड़बग्घा आ गया था। लकड़बग्घा ने एक बछड़े को अपना शिकार बनाया है।
बीती देर रात बस्ती में कुत्ते के भौंकने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग उठ गए। तब पता चला कि बस्ती में कोई जंगली जानवर घुस गया है। कुछ लोगों का कहना है कि हाथी का समूह बस्ती में आ गया है।
आज सुबह स्थानीय लोग सामुदायिक भवन में जाकर देखा तो एक बछड़ा मृत अवस्था में पड़ा था। लकड़बग्घा ने बछड़े के ऊपर हमला कर मौत के घाट उतारा है। एकाएक बस्ती में लकड़बग्घा आने से स्थानीय लोगों में भय की स्थिति निर्मित हो गई है।
शहरी क्षेत्रों में जंगली-जानवरों का आना आम बात हो गई है। लगातार जंगली जानवर शहर में विचरण कर रहे हैं। पिछले दिनों हाथियों का समूह निहारिका घंटाघर स्थित हेलीपेड के पास विचरण कर रहा था।
सेल्फी खिंचवाने के चक्कर में एक ऑटो चालक को जान गंवानी पड़ी थी। 24 घंटे मशक्कत के बाद वन विभाग के अमले को हाथियों को खदेडऩे में सफलता मिली थी। एक ऐसा ही मामला एक बार फिर सामने आया है।
यह भी देखें : बजने लगी शहनाई… इस साल 63 दिन है विवाह के लिए शुभ मुहूर्त…
Add Comment