छत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

पी एल पुनिया आज आएंगे रायपुर…लोकसभा चुनाव का फ्रेमवर्क तैयार करने प्रमुखों के साथ लेंगे बैठक…

रायपुर। विधानसभा चुनाव की रणनीतिक कामयाबी के बाद कांग्रेस लोकसभा चुनाव की तैयारियों में भी वैसे ही सूत्र आजमा रहा है। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया 20 जनवरी को रायपुर पहुंच रहे हैं।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया, प्रभारी महामंत्री गिरीश देवांगन, प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री और मोर्चा संगठन प्रकोष्ठ विभाग के प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी से दोपहर 3.30 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में मोर्चा संगठन, प्रकोष्ठ विभाग के प्रदेश अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और महासचिवों से संगठनवार वन टू वन चर्चा करेंगे।



पी.एल. पुनिया का 21 जनवरी का कार्यक्रम आरक्षित रखा गया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया शाम 7.40 बजे इंडिगों की नियमित विमान सेवा द्वारा रायपुर से दिल्ली रवाना होंगे।

कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों का नंबर मांगा: कांग्रेस ने मोर्चा, प्रकोष्ठ और विभागों के प्रमुखों से उनकी प्रदेश, जिला और ब्लॉक समितियों के एक-एक पदाधिकारी और सदस्य का पता और मोबाइल नंबर मांगा गया है। यह नंबर केंद्रीय स्तर पर बने डाटा सेंटर में रखा जाएगा। जरूरत पडऩे पर इन्हीं नंबरों के जरिए कांग्रेस नेतृत्व प्रत्याशियों के चयन का फीडबैक लेगा।

यह भी देखें : स्वाईन फ्लू से फिर एक मौत…भिलाई के निजी अस्पताल में चल रहा था इलाज…विभाग जारी कर रहा है केवल अपील 

Back to top button
close