छत्तीसगढ़

शेर को पिंजरे से बाहर देख अटक गई लोगों की सांसे

रायपुर। भिलाई स्थित मैत्री गार्डन में शुक्रवार को एक सफेद शेर (बाघिन) केज की जाली तोड़कर बाहर आ गई। इस दौरान केज के बाहर और मैत्री बाग में पर्यटकों की खासी भीड़ थी। कुछ देर के लिए दहशत व भगदड़ की स्थिति बन गई। जानकारी मिलते ही मैत्री बाग प्रबंधन ने घेराबंदी कर एक घंटे की मशक्कत के बाद बाघिन को मशाल दिखाकर वापस केज के पास लाया गया। इस पूरी घटना पर प्रबंधन का कोई जवाब नहीं आया हैं।
बताया गया है कि शाम होने की वजह से उस समय केज के आसपास व चिडिय़ा घर में भगदड़ मच गई। जानकारी प्राप्त होते ही मैत्रीबाग के कर्मियों ने पूरे मैत्रीबाग परिसर से पर्यटकों को बाहर निकाल गेट बंद कर दिया। करीब एक घंटे तक बाघिन केज के बाहर रही। कुछ देर बाद उसी ओर सड़क किनारे बैठ गई। गैलरी में खड़े पर्यटकों में से एक पर्यटक बकायदा मोबाइल पर बाघों की क्लिप बना रहा था। घटना के बाद यह क्लिप सोशन मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ।

Back to top button
close