दुर्ग। डेंगू ने शहर में एक बार फिर दस्तक दे दी है। डेंगू से पीडि़त 5 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। डेंगू के दस्तक से शहर के लोग दहशत में आ गए हैं, क्योंकि हाल में ही लोग इसका प्रकोप दुर्ग-भिलाई में देख चुके हैं। डेंगू पीडि़त कुंती जेलरोड पद्मनाभपुर, संतोषी बोरसी, राजेश कुंदरापारा, फुलबासन बाई बौगापारा, अमरीका साहू पद्मनाभपुर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
डेंगू के मरीज मिलने से नगर निगम फिर कांग्रेस के निशाने पर आ गया है। कांग्रेसियों ने नगर निगम के साफ-सफाई व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। शहर विधायक अरूण वोरा ने डेंगू को लेकर नगर निगम की कार्यशैली पर जमकर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि शहर में साफ-सफाई व्यवस्था पूरी तरह चौपट है।
जिसकी वजह से संक्रामक बीमारियां अपना पांव पसार रही है। स्वच्छता रैकिंग के लिए दिल्ली की टीम दुर्ग में आई हुई हैं। उनके सर्वे को नगर निगम द्वारा पूरी तरह गोपनीय रखा जाता है। इसलिए सर्वे टीम की स्थानीय जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात नहीं हो पाती।
जिसके वजह से सर्वे टीम को शहर के साफ-सफाई व्यवस्था की वास्तविक जानकारी नहीं हो पाती। वोरा ने कहा कि नगर निगम करीब 55 हजार घरों से यूजर चार्ज वसूलती है लेकिन साफ-सफाई व्यवस्था पर कोई ध्यान नहीं देती। ऐसी स्थिति में यूजर चार्ज वसूली का कोई औचित्य नहीं रहा जाता है।
पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेश शर्मा ने कहा है कि नगर निगम साफ-सफाई व्यवस्था को दुरूस्त करे, क्योंकि यह व्यवस्था जनता का मौलिक अधिकार है। जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ अब बर्दास्त नहीं किया जाएगा। अगर नगर निगम साफ-सफाई व्यवस्था में जल्द सुधार नहीं लाएगी तो कांग्रेसी नगर निगम के खिलाफ आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेंगे।
यह भी देखें : पूनम पांडे का ‘अश्लील VIDEO’ हुआ लीक…सोशल मीडिया पर हो रहा VIRAL…
Add Comment