भाजपा लोकसभा चुनाव कार्यकर्ताओं के पैसे से लड़ेगी…चंदा लेने राष्ट्रीय स्तर पर 11 फरवरी से अभियान…

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गया है। पार्टी चुनाव लडऩे फंड की व्यवस्था करने की तैयारी कर रही है। इसी के चलते पार्टी अपने कार्यकर्ताओं से फंड की व्यवस्था करेगी। इसके लिए 11 फरवरी को देशभर में समर्पण दिवस कार्यक्रम रखा गया है। इसी दिन पार्टी अपने निष्ठावान कार्यकर्ताओं से चंदा लेने की शुरुआत करेगी।
भाजपा ने समर्पण दिवस मनाने के लिए वरिष्ठ पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। इसमें पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, भीमसेन अग्रवाल के साथ ही कोषाध्यक्ष लीलाराम भोजवानी और छगनलाल मूंदड़ा शामिल किए गए हैं।
बताया जा रहा है कि पार्टी कार्यकर्ताओं से 100 से लेकर 1000 रूपे तक चंदा लेगी। वहीं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के संदेशों को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया जाएगा। भाजपा प्रदेश कार्यालय एकात्म परिसर में बुधवार को हुई प्रदेश अधिकारी पदाधिकारियों की बैठक में विस्तार से इसकी जानकारी दी गई है। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं से सहयोग लेने पर जोर दिया गया है।
ज्ञात हो कि भाजपा ने पहले भी कार्यकर्ताओं से चंदा लिया था। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह सहित कार्यकर्ताओं ने पार्टी को चंदा दिया था। रमन ने पार्टी को 1000 दिए थे।
भाजपा ने गुरुवार को एकात्म परिसर में जिलों के अध्यक्षों और कोषाध्यक्ष की बैठक हुई थी। इसमें विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों के पक्ष के संबंध में जानकारी ली गई। साथ में कहा गया कि सभी उम्मीदवार निर्वाचन आयोग के नियमानुसार अपना हुआ लेखा जमा करेंगे इसके अलावा पार्टी फंड के आयोजन की भी जानकारी ली गई।
यह भी देखें : भाजपा ने कहा…डीजीपी की नियुक्ति वैध तरीके से हो…लचर कानून व्यवस्था को लेकर जताई फिक्र…