कोंडागाव। इन दिनों अंचल के सभी हाट-बाजारों में मुर्गा लड़ाई का चलन है। इस खेल के शौकिन काफी अधिक शौक से इसे देखते भी है। लेकिन यहीं शौक कई बार घातक साबित होती है। कुछ ऐसा ही हाल चुरावंद निवासी व्यक्ति के साथ हुआ।
जानकारी अनुसार, चुरावंद निवासी कामे (45) पिता बुधराम कोण्डागांव बाजार पहुंचे हुए थे और यहां वे मुर्गा लड़ाई देख रहे थे। इसी दौरान मर्गाकाती कामे को लग गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे जिला अस्पताल आरएनटी ले जाया गया है, जहां उपचा जारी है।
बता दे, जब बाजार में दो मुर्गों को आपस में लड़ाया जाता है तो उनके पैरों में चाकू नुमा ब्लेड बांधी जाती है। यह इतनी घातक होती है कि, इसके चोट से कई मुर्गा लड़ाई देखने के शौकिन की मौत तक हो चुकी है।
यह भी देखें : कोरबा में हाथियों ने मचाया उत्पात… तीन मकानों को ढहाया…
Add Comment