धमतरी। युवती के अपहरण कर शहर में घूमाने के मामले में बुधवार को पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने कॉलेज से लौट रही युवती का अपहरण कर लिया था। आरोपी उस पर सगाई तोडऩे का दबाव बना रहे थे। मिली जानकारी के मुताबिक धमतरी के बलियारा गांव में रहने वाले चार युवकों ने पीजी कॉलेज की छात्रा का 15 जनवरी को अपहरण किया था।
छात्रा की हाल ही में सगाई हुई थी। आरोपी छात्रा पर सगाई तोडऩे का दबाव डाल रहे थे। अपहरण के मामले में मुख्य आरोपी मोहित साहू है। घटना को अंजाम देने में उसके तीन अन्य दोस्तों दिनेश मारकंडेय, राहुल बघेल और अमन सिंह कुर्रे भी शामिल है। मुख्य आरोपी मोहित साहू युवती पर अपनी सगाई तोड़कर उसके साथ विवाह करने का दबाव बना रहा था। जिसके चलते छात्रा का अपहरण किया गया था।
Add Comment