रायपुर। भाजपा कोर ग्रुप की बैठक खत्म हो गई है। बैठक के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए नेता प्रतिपक्ष व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने बैठक में किन-किन विषयों पर चर्चा की गई उस संबंध में बताया।
उन्होंने बताया कि बैठक में विधानसभा चुनाव में पार्टी की हुई हार की समीक्षा की गई। कोर ग्रुप के सदस्यों ने इस पर अलग-अलग प्रतिक्रिया दी है। हार के कई बिन्दु सामने आए हैं। हार के एक कारण नहीं है। अलग-अलग बिन्दुओं पर बात रखी गई। इसमें एक कारण यह निकला कि हमारा घोषणा पत्र से उनका घोषणा पत्र ज्यादा प्रभावी रहे। कर्ज माफी के उनके वायदे हम पर भारी पड़े।
साथ ही चुनाव में हमारे कार्यकर्ता वो दमखम नहीं दिखा पाए। जो उनके कार्यकर्ताओं ने दिखाया। इसके लिए टीम ने जिला स्तर पर कार्यकर्ताओं से बात करने का निर्णय लिया है। वहां जो निर्णय आएगा उस पर काम करेंगे। कमी पर सुधार करेंगे।
उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी ने प्रभारी बनाए हैं। 11 लोकसभा सीटों के लिए 3 कलस्टर बनाए गए हैं। प्रभारियों की राय को पंजीकृत किया गया है। साथ ही आगामी कई कार्यक्रमों के संबंध में चर्चा की गई।
लोकसभा के जो प्रभारी बनाए हैं उनमें महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के लिए अशोक बजाज, बस्तर के लिए सुनील सोनी, रायगढ़ के लएि भूपेन्द्र सावन्नी, दुर्ग के लिए संतोष पान्डे एवं राजनांदगांव के लिए राजेश मूणत को प्रभारी बनाए गए हैं।
हारे हुए प्रत्याशियों को प्रभारी बनाए जाने के पत्रकारों के सवाल पर श्री कौशिक ने कहा कि ऐसा नहीं है कि विधानसभा में हारे हुए प्रत्याशी लोकसभा का दायित्व नहीं संभाल सकते। पहले भी ऐसे कई प्रत्याशियों ने काम किया है। परिणाम भी पक्ष में आए हैं। पिछले चुनाव में दुर्ग के हारे हुए प्रत्याशी हेमचंद को कांकेर का प्रभारी बनाया गया था। उन्होंने वहां अच्चे से काम को संभाला और चुनाव जीता कर दिखाया।
यह भी देखें : VIDEO: सरोज पाण्डेय ने कहा…जीत और हार दोनों की स्वाभाविक प्रक्रिया… आने वाला भविष्य भाजपा का बेहतर…
Add Comment