छत्तीसगढ़स्लाइडर

रायपुर से मुंबई हवाई यात्रा में हो सकती है कटौती…एयरपोर्ट में रनवे मरम्मत से पड़ेगा असर…

रायपुर। मुंबई एयरपोर्ट में रनवे मरम्मत होने के कारण राजधानी रायपुर में भी फ्लाइट प्रभावित होगी। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। मुंबई और अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर 7 फरवरी से 31 मार्च तक रनवे रिपेरिंग की जाएगी। इस दौरान यहां भी फ्लाइट प्रभावित रहेगी। राजधानी से मुंबई के लिए वर्तमान में पांच छुड़ाने हैं।

10 फरवरी से मुंबई के लिए एक उड़ान कम होगी जिसकी वजह से मुंबई के लिए 31 मार्च तक 5 उड़ानों में से 3 उड़ानें प्रभावित होगी। उड़ानें प्रभावित होने को लेकर एयरपोर्ट प्रबंधन का कहना है कि अभी तक विमान कंपनियों से इसकी अधिकृत जानकारी नहीं मिल पाई है।



विमानन सूत्रों का कहना है कि उड़ानें प्रभावित होने की वजह से सप्ताह में 3 दिन सुबह 11.00 से शाम 5.00 बजे के बीच उड़ानें संचालित नहीं की जाएगी। मुंबई से 9.25 बजे रवाना होकर 11.15 बजे माना एयरपोर्ट पहुंचने वाली फ्लाइट इससे प्रभावित नहीं होगी। लेकिन मुंबई से सुबह 10.50 बजे दोपहर 2.25 बजे शाम 4.00 5.45 बजे टेक ऑफ होने वाली फ्लाइट प्रभावित हो सकती है।

यह भी देखें : जानिए किन राशियों के लिए शुभ रहेगा आज का दिन

Back to top button
close