देश -विदेशस्लाइडर

कुंभ शुरू…स्मृति ईरानी ने किया शाही स्नान…

नई दिल्ली। प्रयागराज में कुंभ 2019 शुरू हो चुका है। पहले दिन शाही स्नान में तमाम आम और खास लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी संगम तट पर स्नान किया। स्मृति ने स्नान के दौरान खींची गई फोटो ट्विटर पर भी पोस्ट किया।

मंगलवार को पहला शाही स्नान सुबह 5.30 बजे शुरू हुआ। शाही स्नान शाम 4.30 बजे तक चलेगा। कुंभ मेले के लिए गंगा किनारे 3200 एकड़ में तमाम व्यवस्थाएं की गई हैं। सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम हैं।



पहले दिन शाही स्नान के मौके पर हेलीकॉप्टर से फूलों की बारिश भी की गई। कुंभ मेला के डीएम विजयकिरण आनंद ने कहा कि सुबह 9 बजे तक 50 लाख लोगों ने स्नान कर लिया।

4 मार्च को महाशिवरात्रि के मौके पर आखिरी स्नान का कार्यक्रम होगा। 2019 कुंभ मेले में स्नान करने के शुभ दिन 15 जनवरी (मकर संक्रांति), 21 जनवरी (पौष पूर्णिमा), 4 फरवरी (मौनी अमावस्या), 10 फरवरी (बसंत पंचमी), 19 फरवरी (माघी पूर्णिमा) और 4 मार्च हैं।

यह भी देखें : सपना चौधरी की नई फिल्म का ट्रेलर रिलीज…एक्शन अवतार में आएंगी नजर… 

Back to top button