Breaking Newsछत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

पूर्व CM डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव लोकसभा से लड़ सकते हैं चुनाव ?…

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव लोकसभा से भाजपा के उम्मीदवार हो सकते हैं। हालांकि डॉ. रमन लोकसभा चुनाव लडऩे के सवाल को टाल गए लेकिन इसके संकेत मिल रहे हैं।

डॉ. रमन ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने उन्हें उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा है। जमीनी स्तर के कार्यकर्ता से लेकर अब तक जो भी जिम्मेदारी मिली है, उसे मैंने निभाया है। संगठन ने मंडल अध्यक्ष से लेकर प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी। अब राष्ट्रीय स्तर की जिम्मेदारी मिली है, उसे भी निभाऊंगा।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में लोकसभा में भाजपा का परचम लहराना ही मेरा उद्देश्य है। विधानसभा चुनाव में पार्टी को मिली हार के बाद कार्यकर्ताओं में निराशा है। छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों पर कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाना है।



लोकसभा चुनाव लडऩे के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी वे विधायक हैं और विधायक के रूप में जो जिम्मेदारी होगी, उसे पूरा करेंगे। राजनांदगांव से उनके पुत्र अभिषेक सिंह वर्तमान में सांसद हैं।

डॉ. रमन ने कहा कि राजनांदगांव और कवर्धा से होते हुए पूरे छत्तीसगढ़ का दौरा करूंगा। लोकसभा की सभी 11 सीटें जीतना ही लक्ष्य है। प्रदेश की लोकसभा की 11 सीटें कैसे जीतें, कार्यकर्ताओं का मनोबल कैसे बढ़ाएं और मजबूत करें, इसकी तैयारी करेंगे और जनता के बीच जाएंगे।

यह भी देखें : छत्तीसगढ़: सिर्फ चाय पीकर 33 साल से जिंदा है ये महिला…1 साल की उम्र में ही छोड़ दिया था खाना…डॉक्टर भी हैरान… 

Back to top button
close