रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि जेसीसीजे चीफ और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की शुक्रवार देर रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें उपचार के लिए रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उन्हें इन्फेक्शन होने के चलते भर्ती कराया गया है।
गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव के पहले भी जोगी को सांस लेने में दिक्कत होने के चलते राजधानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके स्वास्थ्य लाभ नहीं मिलने पर उन्हें मेदांता अस्पताल रेफर कर दिया गया था। यहां लंबे उपचार के बाद जोगी स्वास्थ्य होकर लौटे और प्रदेश के विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ की तीसरी बड़ी पार्टी जेसीसीजे का नेतृत्व किया।
यह भी देखें : लोहे से दागा, हथौड़े से मारा, पिता ने 8 साल तक किया लड़की का रेप
Add Comment