रायपुर। राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ में संविदा पर कार्यरत अधिकारियों-कर्मचारियों की सेवाओं का आंकलन करने 15 दिन का समय निर्धारित किया है। इस आशय का आदेश सामान्य प्रशासन विभाग महानदी भवन, अटल नगर रायपुर से जारी कर दिया गया है।
प्रमुख सचिव सामान्य प्रशासन विभाग ऋचा शर्मा की ओर से जारी आदेश के तहत छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति) नियम 2012 के प्रावधानों के तहत शासन के विभिन्न विभागों, विभागाध्यक्ष कार्यालयों विभाग के अधीनस्थ जिला/संभाग स्तरीय कार्यालयों तथा विभाग के अधीनस्थ आयोग/निगम/मंडल/प्राधिकरण/स्वशासी संस्थाओं आदि में संविदा पर वर्तमान में कार्यरत अधिकारियों/कर्मचारियों के संबंध में विभागों से प्राप्त जानकारी के अवलोकन के उपरान्त संविदा पर वर्तमान में कार्यरत अधिकारियों/कर्मचारियों के संबंध में निर्देश दिए गए हैं।
इसके तहत वर्तमान में संविदा पर कार्यरत अधिकारियों/कर्मचारियों की आवश्यकता का आंकलन सभी विभागों द्वारा 15 दिवस में किया जाए। जिन संविदा अधिकारियों/कर्मचारियों की आवश्यकता नहीं है, उनकी नियुक्ति की शर्तों के अनुसार पूर्व सूचना अथवा वेतन भुगतान कर उनकी सेवाएं तत्काल समाप्त की जाएं।
वर्तमान में कार्यरत जिन संविदा अधिकारियों/कर्मचारियों की सेवाओं की वर्तमान में आवश्यकता है, भविष्य में उन पदों पर नियुमानुसार सीधी भर्ती/पदोन्नति द्वारा नियुक्त करने की कार्रवाई विभागों द्वारा त्वरित रूप से की जाए।
देखें आदेश कापी…
Add Comment