सफाई कर्मचारी मिले स्वास्थ्य मंत्री से…अंशकालिक से पूर्ण कालिक करने की मांग…नियमितिकरण के पूर्व दिया जाए 10 हजार प्रतिमाह-कर्मचारी संघ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के शासकीय शालाओं में कार्यरत 27 जिलों के अंशकालिक सफाई कर्मचारियों ने प्रांताध्यक्ष संतोष खांडेकर के नेतृत्व में राज्य के नवनिर्वाचित विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, स्वास्थ्य मंत्री टी.एस सिंहदेव, रविन्द्र चौबे, शिव डहरिया से भेट कर प्रदेश के 50 हजार सफाई कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत कराया। टीएस. सिंहदेव से नियमितिकरण के पूर्व 10 हजार रू प्रतिमाह प्रदान करने की मांग रखी गई।
संघ के नेतागण विजय झा, इदरीश गांधी, संतोष खांडेकर ने संयुक्त रूप से बताया है कि प्रदेश के हजारों अंशकालिक सफाई कर्मचारी नियमितिकरण की मांग के लिए वर्षो से संघर्षरत है। वर्तमान सरकार ने अपने जन घोषणा पत्र में नियमितिकरण को प्राथमिककता से शामिल किया हैं। संघ ने सिंहदेव से मिलकर अंशकालिक से पूर्ण कालिक करने 2 हजार के स्थान पर 10 हजार रूपए परिश्रमिक प्रदान करने प्रदेश में 62 वर्ष के बाद 70-72 वर्षो तक संयुक्त नियुक्ति प्राप्त कर प्रदेश के युवाशक्ति का शोषण किया जाना बंद कर उनके स्थान पर नियमितिकरण करने प्रदेश में अनुकंपा नियुक्ति को छोड़कर चतुर्थ वर्ग के पदों पर सीधी भर्ती पर तत्काल रोक लगाने की मांग की हैं।