Breaking Newsट्रेंडिंगमनोरंजनस्लाइडर

सिर्फ 26 साल की उम्र में इस अभिनेता ने दुनिया को कहा अलविदा, पढ़े पूरी खबर

टीवी शो दिल मिल गए में जिग्नेश का रोल निभाकर मशहूर हुए एक्टर करण परांजपे का उनके घर में निधन हो गया। करण की उम्र केवल 26 साल थी हालांकि उनकी मौत की असली वजह सामने नहीं आई है। करण परांजपे की अचानक मौत से सभी सदमे में हैं। करण परांजपे अपनी मां के साथ मुंबई में रहते थे। सुबह करीब 11 बजे उनकी मां ने उन्हें घर में मृत हालत में पाया। एक वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, उन्हें नींद में हार्ट अटैक आया जिसकी वजह से उनकी मृत्यु हो गई।

बता दें कि करण अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे। उनकी मौत की खबर से सभी हैरान हैं। दिल मिल गए में कोस्टार रहे करण वाही ने सोशल मीडिया पर उनकी मौत की खबर के बाद अफसोस जताया। करन वाही ने लिखा, प्रिय जिग्स तुम बहुत याद आओगे। करण ने इसके अलावा एक पिक्चर भी शेयर की जिसमें वह करण परांजपे के साथ नजर आ रहे हैं।
बता दें कि दिल मिल गए के अलावा करण परांजपे ने संजीवनी सीरियल में काम किया था। दिल मिल गए शो में करण के कैरेक्टर को लोगों ने खूब पसंद किया था। इस शो से उन्हें पॉपुलैरिटी मिली थी। इसके अलावा करण परांजपे कई टीवी सीरियल्स में बतौर क्रिएटिव हेड जुड़े हुए थे।

यह भी देखें – रोनाल्डिन्हो ने फुटबाल को कहा अलविदा

Back to top button
close