कान्य कुब्ज महिला मंडल द्वारा वर्षभर के त्यौहारों की शानदार मंच प्रस्तुति

रायपुर। कान्यकुब्ज महिला मंडल द्वारा 6 जनवरी 2019, रविवार को आशीर्वाद भवन, बैरन बाजर में नववर्ष के कार्यक्रम के तहत वर्ष भर के त्यौहारों की शानदार प्रस्तुतियाँ दी गई जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। सबसे पहले चैत्र प्रतिपदा से देवी स्तुति के साथ नव वर्ष के कार्यक्रम का आगाज हुआ।
उसके बाद परशुराम जयन्ती, वट सावित्री अमावस्या, गुरूपूर्णिमा, राखी जन्माष्टमी, हरितालिका तीज, गणेशोत्सव, नवरात्रि, करवा चौथ, दीपावली, तुलसी विवाह, मकर संक्रांति, शिव रात्रि और होली आदि त्यौहारों पर मनमोहक प्रस्तुतियां डांस और ड्रामा के माध्यम से प्रस्तुत की गई।
इसके बाद कुछ मनोरंजक प्रस्तुतियां भी दी गई, जिसमें राजकपूर का जीना यहाँ मरना यहाँ, मेरा पिया घर आया ओ राम जी, माधुरी दीक्षित के मैश-अप सांग्स, मोनो एक्टिंग आदि प्रमुख है। कान्यकुब्ज महिला मंडल के इस लाजवाब प्रोग्राम में ममता शुक्ला, नीता अवस्थी, पूर्णिमा शुक्ला, शशि शुक्ला, सुधा शुक्ला, सोनल मिश्रा, रोशनी शुक्ला, अरुणा शुक्ला, नीलिमा शुक्ला, पूर्णिमा मिश्रा, किरण दीक्षित, प्रीति मिश्रा, सुजाता मिश्रा, संगीता मिश्रा, सन्ध्या मिश्रा, शिखा दुबे,
कीर्ति अग्निहोत्री, शीतल मिश्रा, तपस्या तिवारी, शर्मीला शुक्ला, सुमन पांडेय, सुनीता पांडेय, कमला तिवारी, मोनिका शुक्ला, लाता त्रिवेदी, आद्या पांडेय, सीमा शुक्ला, विभा तिवारी, विभा शुक्ला, सरोज तिवारी, कल्पना तिवारी, अनुपमा दुबे, मंजू दीक्षित, आशा मिश्रा, किरण त्रिवेदी, नेहा तिवारी, सुजाता बाजपाई, आभा बाजपई, अभिलाषा तिवारी सहित सभी महिला मंडल सदस्य व समाज की महिलाओं ने उपस्थित होकर अपनी सक्रिय सहभागिता दिखाई और कार्यक्रम को सफल बनाया।
यह भी देखे: India vs Australia: बुमराह हुए टीम इंडिया से बाहर, जानिए क्या है वजह…