छत्तीसगढ़स्लाइडर

महिलाओं की आमदनी का नया जरिया होगा चुड़ी निर्माण…अंत्यावसायी परिसर में कांच गलाने की भट्टी का हुआ शुभारंभ…

रायपुर। रंग-बिरंगी चुडिय़ों के निर्माण क्षेत्र में अब कोंडागांव जिले की महिलाऐं अपना कौशल दिखाएगीं। जिले की महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं स्व-रोजगार से जोडऩे हेतु लगभग एक वर्ष पूर्व नवाचारी पहल करते हुए चुड़ी डिजाईनिंग के कार्य जिला प्रशासन द्वारा प्रारंभ किया गया था।

चुड़ी निर्माण का कार्य क्षेत्र यहां की महिलाओं के लिए एक नया क्षेत्र है। जिला कलेक्टर नीलकंठ टीकाम के विशेष प्रयासों से जिले में डिजाईनर चुडिय़ों के प्रशिक्षण केन्द्र प्रारंभ किए गए है।



इस क्रम में आज चुड़ी निर्माण का महत्वपूर्ण रॉ-मटेरियल कांच गलाने की भट्टी का शुभारंभ जिला कलेक्टर की उपस्थिति में किया गया। इसके लिए विशेष प्रशिक्षित कारीगरों के मार्गदर्शन में महिलाओं को चुड़ी बनाने का प्रशिक्षण दिया जायेगा।

सोसायटी के प्रशिक्षक महिप सिंह द्वारा बताया गया कि महिलाएं को इस कार्य हेतु रॉ-मटेरियल संस्था द्वारा उपलब्ध कराया जायेगा और इस कार्य में लगे हुए महिलाएं प्रतिदिन तीन सौ से चार सौ रुपए आय अर्जित कर सकेंगी।


WP-GROUP

कलेक्टर ने कहा कि घर परिवार की देखभाल के बाद बचे हुए समय के उपयोग को यदि महिलाएं आर्थिक गतिविधियों के उन्नयन में लगाती है तो वे महिला सशक्तिकरण की मिसाल बन सकती है।

इसी तरह वर्तमान में महिला समूह को सीमेंट पोल, ईंट निर्माण, तार फैंसिंग और टाईल्स निर्माण के क्षेत्र में भी अवसर उपलब्ध कराये जा रहे है।

यह भी देखें : 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का निर्देश…बस्तर एवं सरगुजा जिलों में सबसे पहले लगाये जाये टॉवर…11 सौ से अधिक गांवों में होगा नेटवर्क विस्तार…

Back to top button
close