छत्तीसगढ़सियासत

लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस…9 जनवरी को होगी बैठक…प्रभारी चंदन यादव और अरूण उरांव होंगे शामिल- धनंजय

रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं छत्तीसगढ़ के प्रभारी डॉ. चंदन यादव एवं डॉ. अरुण उरांव 8 जनवरी को शाम 7 बजे इंडिगो के नियमित विमान सेवा द्वारा दिल्ली से रायपुर आएंगे। 9 जनवरी बुधवार को सुबह 11:00 बजे प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय राजीव भवन में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक रखी गयी है जिसमें उपाध्यक्ष, महामंत्री एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सम्मिलित होंगे।



दोपहर 2:00 बजे राजीव भवन में ही कांग्रेस संचार विभाग की बैठक होगी जिसमें संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, संचार विभाग के सदस्यगण, मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला तथा प्रदेश प्रवक्तागण शामिल होंगे। दोनो बैठक प्रदेश प्रभारीद्वय डॉ चंदन यादव, डॉ. अरुण उरांव लेंगे।

लोकसभा चुनाव की तैयारियों को देखते हुए प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया के दौरे के बाद दोनो प्रभारी सचिवों के दौरे को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इन बैठकों में प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया के द्वारा लोकसभा चुनावों के मद्देनजर दिये गये निर्देशों के क्रियान्वयन पर चर्चा हो सकती है।

यह भी देखें : आरक्षण मोदी और भाजपा की नई शिगूफेबाजी… लोकसभा चुनाव के पूर्व निर्णय का समय बताता है नीयत में खोट- सुशील आनंद शुक्ला

Back to top button
close