Breaking Newsछत्तीसगढ़स्लाइडर

हाथियों का आतंक…चार लोगों पर किया हमला…दो की मौत…

बलरामपुर। बलरामपुर जिले में हाथियों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात हाथियों ने 4 लोगों पर हमला कर दिया जिसमें 2 लोगों की मौत हो जाने जानकारी मिली है। वहीं दो लोगों को गंभीर स्थिति में अम्बिकापुर अस्पताल में भर्ती किया गया है।



बलरामपुर जिले के राजपुर वन परिक्षेत्र में हाथियों के दल ने सेवारी गांव में पहुंच गए। हाथियों को देखकर गांव के लोग भागने लगे तभी हाथियों के दल ने एक महिला व उसके तीन वर्ष के बेटे को रौंद दिया। जिसके चलते घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई। वहीं अन्य दो लोग भागते समय हाथियों के चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। 
WP-GROUP

जिन्हें इलाज के लिए अम्बिकापुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर हाथियों को खदेडऩे के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी देखें : 

आईडिया-वोडाफोन और एयरटेल के उपभोक्ताओं के लिए बड़े काम की है ये खबर…फिर ना कहना हमें तो पता नहीं चला…

Back to top button
close