छत्तीसगढ़वायरलस्लाइडर

छत्तीसगढ़: एक महीने चलने वाला रसोई गैस का सिलेंडर 15 दिन के भीतर खत्म… सिलेंडर में पांच किलो पानी भरा निकला… फिर…

छत्तीसगढ़: कोरबा जिले में एक उपभोक्ता उस वक्त हैरत में पड़ गया जब उसके रसोई गैस के सिलेंडर में पांच किलो पानी भरा निकला। एजेंसी ने शिकायत पर दूसरा गैस सिलेंडर बदलकर दिया। दरअसल सीतामढ़ी निवासी एक व्यक्ति के घर रसोई गैस में पांच किलो पानी भरा मिला।

सीतामढ़ी निवासी विवेक रजक के घर करीब एक माह चलने वाला रसोई गैस का सिलेंडर 15 दिन के भीतर खत्म हो गया, जबकि सिलेंडर में वजन था। ऐसे में विवेक ने सिलेंडर को हिलाया तो उसमें पानी भरा था। विवेक सिलेंडर लेकर एसईसीएल कोरबा क्षेत्र स्थित पवन गैस एजेंसी पहुंचा। जहां उसने कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी।

कर्मचारियों ने गैस की जगह सिलेंडर में पानी होने से इनकार कर दिया। विवेक ने जब इसे लेकर शिकायत की बात कही तो कर्मचारी गैस सिलेंडर बदलने को तैयार हुए। सिलेंडर का वजन नापा तो उसमें पांच किलो पानी मिला। इसके बाद दूसरा सिलेंडर बदलकर देते हुए पांच किलो वजन की राशि नहीं ली।

Back to top button