छत्तीसगढ़स्लाइडर

छत्तीसगढ़ : जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के 7 कर्मी बर्खास्त

बिलासपुर। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के सीईओ अभिषेक तिवारी ने जाते-जाते तत्कालीन अतिरिक्त सीईओ अमित शुक्ला को बर्खास्त कर दिया है। इसके लिए सहकारी संस्था के संयुक्त संचालक की जांच रिपोर्ट को आधार बनाया है।

राज्य शासन ने शनिवार को आदेश जारी कर बैंक के सीईओ अभिषेक तिवारी का तबादला रायगढ़ कर दिया है। तबादला आदेश की भनक लगते ही उन्होंने पुरानी फाइल निकाली और भर्ती घोटाले का दोषी करार देते हुए तत्कालीन एसीईओ अमित शुक्ला के खिलाफ बर्खास्तगी आदेश निकाल दिया है।



इसमें उन्होंने संयुक्त संचालक सहकारी संस्थाएं जेएल धारगवे के पत्र का हवाला दिया है। संयुक्त संचालक ने 106 और 56 कर्मचारियों की भर्ती में एसीईओ शुक्ला को प्रथम दृष्टया दोषी करार दिया था। यही नहीं सीईओ तिवारी ने जाते-जाते एसीईओ के अलावा छह भृत्य को भी बर्खास्त कर दिया है।

यह भी देखे: चुनाव में मिली हार विपक्ष को नहीं हो रहा बर्दाश्त : मुख्यमंत्री

Back to top button
close