रेल यात्री ये खबर जरूर पढ़ें…आज कई ट्रेनें रद्द…साथ ही बदल जाएगा मार्ग…

रायपुर। चांपा में तीसरी व चौथी रेल लाइन का काम शुरू हो रहा है। इसलिए बिलासपुर से रायगढ़ के मध्य चलने वाली मेमू, बिलासपुर से गेवरारोड मेमू तथा इसी तरह रायगढ़-बिलासपुर-रायगढ़, बिलासपुर-गेवरारोड-बिलासपुर मेमू को कल 7 जनवरी से 2 फरवरी तक रद्द कर दिया गया है। वहीं मेगा ब्लॉक की वजह से 7 जनवरी से 2 फरवरी तक कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। वहीं आज कई टे्रेनें रद्द कर दी गई हैं।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर रेल मंडल के चाम्पा रेलवे स्टेशन यार्ड के आधुनिकीकरण एवं तीसरी व चौथी रेल लाईन परियोजना को यार्ड से जोडऩे का कार्य कल 7 जनवरी से प्रारंभ हो जाएगा। यह कार्य 2 फरवरी तक जारी रहेगा। इस दौरान इस रूट से गुजरने वाली अधिकांश गाडिय़ों का परिचालन प्रभावित होगा।
रदद होने वाली गाडियां
7 जनवरी से 2 फरवरी तक गाड़ी संख्या 68738/68737 बिलासपुर-रायगढ़-बिलासपुर मेमू रद्द रहेगी। 7 जनवरी, 2019 से 02 फरवरी, 2019 तक गाड़ी संख्या 68734/68733 बिलासपुर-गेवरारोड-बिलासपुर मेमू रद्द रहेगी। 22 जनवरी, 2019 से 02 फरवरी, 2019 तक गाडी संख्या 58210 बिलासपुर-गेवरारोड मेमू रद्द रहेगी।
22 जनवरी, 2019 से 02 फरवरी, 2019 तक गाडी संख्या 58212 बिलासपुर-गेवरारोड मेमू रद्द रहेगी। 22 जनवरी, 2019 से 02 फरवरी, 2019 तक गाड़ी संख्या 68731/68732 बिलासपुर-गेवरारोड-बिलासपुर मेमू रद्द रहेगी। 22 जनवरी, 2019 से 02 फरवरी, 2019 तक गाडी संख्या 68735/68736 रायगढ-बिलासपुर-रायगढ़ मेमू रद्द रहेगी।
22 जनवरी, 2019 से 02 फरवरी, 2019 तक गाड़ी संख्या 18801/18803 कोरबा-रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 22 जनवरी, 2019 से 02 फरवरी, 2019 तक गाड़ी संख्या 18802/18804 रायपुर-कोरबा-रायपुर हसदेव एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 22 एवं 29 जनवरी 2019 को पुरी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22866 पुरी-कुर्ला साप्ताहिक एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
24 एवं 31 जनवरी 2019 को कुर्ला से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22865 कुर्ला-पुरी साप्ताहिक एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 26 जनवरी 2019 को कामाख्या से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22512 कामाख्या-कुर्ला साप्ताहिक एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 30 जनवरी 2019 को कुर्ला से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22511 कुर्ला-कामाख्या साप्ताहिक एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
4 एवं 31 जनवरी 2019 को सांतरागाछी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22170 सांतरागाछी-हबीबगंज साप्ताहिक एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 23 एवं 30 जनवरी 2019 को हबीबगंज से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22169 हबीबगंज-सांतरागाछी साप्ताहिक एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 26 जनवरी 2019 को माल्दा टाउन से रवाना होने वाली गाडी संख्या 13425 माल्दा-सुरत साप्ताहिक एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
28 जनवरी 2019 को सूरत से रवाना होने वाली गाडी संख्या 13426 सूरत-माल्दा साप्ताहिक एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 27 जनवरी 2019 को सांतरागाछी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12950 सांतरागाछी-पोरबंदर साप्ताहिक एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 25 जनवरी 2019 को पोरबंदर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12949 पोरबंदर-सांतरागाछी साप्ताहिक एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
27 जनवरी 2019 को शालीमार से रवाना होने वाली गाडी संख्या 19659 शालीमार-उदयपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 25 जनवरी 2019 को उदयपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 19660 उदयपुर-शालीमार साप्ताहिक एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 30 जनवरी 2019 को पुरी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 14710 पुरी-बीकानेर साप्ताहिक एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
27 जनवरी 2019 को बीकानेर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 14709 बीकानेर-पुरी साप्ताहिक एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 29 जनवरी 2019 को भुज से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22829 भुज-शालीमार साप्ताहिक एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 26 जनवरी 2019 को शालीमार से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22830 शालीमार-भुज साप्ताहिक एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
28 जनवरी 2019 को नांदेड से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12767 नांदेड-सांतरागाछी साप्ताहिक एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 30 जनवरी 2019 को सांतरागाछी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12768 सांतरागाछी-नांदेड साप्ताहिक एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
25 जनवरी 2019 को हावडा से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12870 हावडा-मुंबई साप्ताहिक एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 27 जनवरी 2019 को मुंबई से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12869 मुंबई-हावडा साप्ताहिक एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
यह भी देखें : छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र का आज दूसरा दिन…राज्यपाल का अभिभाषण शुरू…CM भूपेश करेंगे अनुपूरक बजट पेश…