छत्तीसगढ़

खेलों की शानदार अधोसंरचना अब राजनांदगांव में भी उपलब्ध: डॉ. रमन सिंह

रायपुर। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज राजनांदगांव के अंतरराष्ट्रीय हॉकी परिसर में स्वीमिंग पुल और टेनिस कोर्ट का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज राजनांदगांव के खिलाडि़यों के लिए बड़ा अवसर है। टेनिस कोर्ट और स्वीमिंग पुल की सुविधा होने से अब स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स की पूरी सुविधा राजनांदगांव में उपलब्ध हो गई है। खिलाड़ी इसका लाभ उठाएँ और अपना तथा जिले का नाम देश भर में रौशन करें। मुख्यमंत्री ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि तीन करोड़ 15 लाख रुपए की राशि से स्वीमिंग पुल का निर्माण कराया गया है। साथ ही 39 लाख रुपए की लागत से टेनिस कोर्ट का शुभारंभ भी किया गया है। दिग्विजय स्टेडियम के रिनोवेशन का कार्य भी हो रहा है। शासन की मंशा है कि खिलाडि़यों को हर संभव सुविधा मिले। आज यहाँ स्वीमिंग पुल और टेनिस कोर्ट देखा तो खुशी हुई। टेनिस जैसे खेलों की आधारिक संरचना तैयार होने से इस खेल में कैरियर बनाने के इच्छुक खिलाडि़यों को बड़ी सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि शासन खेल सुविधाओं को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। उल्लेखनीय है कि स्वीमिंग पुल 21 लाख लीटर जलभराव क्षमता है। इसका क्षेत्रफल 3690 वर्गमीटर है। इसमें ओजोनेशन एवं क्लोरिनेशन के लिए फिल्टर लगाया गया है।

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471