छत्तीसगढ़

पटेल बने सचिव संघ के अध्यक्ष

कोंडागांव। स्थानीय जनपद पंचायत कोंडागांव के सभा कक्ष में ग्राम पंचायत सचिव संघ जनपद पंचायत की बैठक रखा गया। इसमें सचिव संघ के ब्लाक ईकाई के अध्यक्ष पद गांडाराम पोयाम तात्कालीन अध्यक्ष के स्थानांतरण होने के फलस्वरूप रिक्त था।



जिस पर संगठन के कार्यों को सुचारू रूप से संचालन करने के लिए ग्राम पंचायत सचिव संघ जनपद पंचायत कोंडागांव ने सर्व सम्मति से सचिव संघ के ब्लाक अध्यक्ष के लिए शैतपाल पटेल को मनोनीत किया गया। जिसमें ग्राम पंचायतों के सचिव गण उपस्थित रहे।

यह भी देखें : देर रात बदल गए 9 TI, 14 उप निरीक्षक…पुलिस अधीक्षक ने जारी की सूची 

Back to top button
close