छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक में फेरबदल…अभिषेक तिवारी विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी बने

रायपुर। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने को बाद से प्रशासनिक फेरबदल का दौर लगातार चल रहा हैं। प्रशासन में कसावट लाने वाले और कार्यो में तेज गति लाने के लिए लिए छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक ने भी कुछ को अहम जिम्मेदारी देते हुए अभिषेक तिवारी को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, से विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी के पद पर नोडल कार्यायल में पदस्थ किया गया हैं।



इसी तरह श्रीमती अपेक्षा व्यास, संवर्ग अधिकारी दुर्ग को राजनांदगांव सहकारी बैंक में मुख्य लेखापाल बनाया गया हैं। प्रभात मिश्रा मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजनांदगाव को रायपुर, डी.सी.ठाकेर विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी जिला रायगढ़ को मुख्य कार्यपालन अधिकारी अंबिकापुर,आर.एन.खान मुख्य कार्यपालन अधिकारी अंबिकापुर को बिलासपुर वहीं एस.के.वर्मा संवर्ग अधिकारी रायपुर को मुख्य कार्यापालन अधिकारी छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक राजनांदगांव में पदस्थ किया गया हैं।

[pdf-embedder url=”https://thekhabrilal.com/wp-content/uploads/2019/01/1546691031815_TRANSFER-ORDER.pdf” title=”1546691031815_TRANSFER ORDER”]

यह भी देखें : मुख्यमंत्री 6 को विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल… 

Back to top button
close