Breaking Newsछत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

BREAKING : कांग्रेस की बैठक शुरू…लोकसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र तैयार करने की जा रही चर्चा…

रायपुर। राजधानी रायपुर के एक निजी होटल में लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक शुरू हो गई है। प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी पीएल पुनिया बैठक ले रहे हैं। बैठक में घोषणा पत्र को लेकर प्रदेश कांग्रेस के नेताओं से विचार-विमर्श किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ में जिस तरह से कांग्रेस के घोषणा पत्र ने 15 साल से सत्तासीन रहे भाजपा को बुरी तरह से पराजय दिया है, ठीक उसी तरह लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस घोषणा पत्र तैयार करने अभी से गंभीर हो गया है। इस बार इस घोषणा पत्र को जन आवाज का नाम दिया जाएगा।



कांग्रेस सूत्रों की माने तो जनता की मंशानुरूप तैयार हुए घोषणा पत्र ने कांग्रेस को सफलता दिलाई है, लिहाजा लोकसभा चुनाव में भी जनता और समाज के सभी वर्गों की मंशानुरूप और उनके आकांक्षाओं के अनुसार घोषणा पत्र बनाया जाएगा।

इसमें युवा वर्ग, महिला वर्ग, व्यापारी, गरीब, मजदूर, किसान, मध्यमवर्गीय परिवार सभी वर्ग का विशेष ध्यान रखा जाएगा।  बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मंत्री ताम्रध्वज साहू, टीएस सिंहदेव, रविन्द्र चौबे मो. अकबर सहित कई बड़े नेता मौजूद हैं।

यह भी देखें : राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया BSP का दौरा…उत्पादन प्रक्रिया को गौर से देखा…किया पौधारोपण… 

Back to top button
close