रायपुर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की रायपुर शाखा की नई टीम का गठन किया गया है। कान नाक गला विशेषज्ञ डॉ. अनिल जैन वर्ष 2019- 20 के अध्यक्ष और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ आशा जैन महासचिव होंगी।
डॉ अनिल जैन व डॉ आशा जैन की इस नियुक्ति पर डॉ महेश सिन्हा, डॉ अशोक त्रिपाठी, डॉ राकेश गुप्ता, डॉ संदीप दवे व डॉ ललित शाह ने बधाई दी है और आशा जताई है कि वे दोनों नई टीम के साथ इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की मजबूत परंपरा को आगे बढ़ाएंगे।
बताया गया है कि डॉ आशा जैन श्री मां शारदा अस्पताल अग्रोहा सोसायटी रायपुर रोड की संचालिका है और जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय की छात्र रहे हैं स्त्री रोग विशेषज्ञ की उपाधि उन्होंने रायपुर से हासिल की हैं।
वहीं डॉ अनिल पंडित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय के छात्र रहे हैं। डॉ जैन राष्ट्रीय कार्यसमिति के दो बार सदस्य और विगत 4 वर्षो इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के महासचिव हैं।
यह भी देखें : मशहूर सिंगर अंकित तिवारी बने बेटी के पिता…महेश भट्ट ने किया नामकरण…
Add Comment