Breaking Newsछत्तीसगढ़वायरलस्लाइडर

EXCLUSIVE : केशकाल घाटी में महिंद्रा और पायल ट्रैवल्स की बसों के बीच जबरदस्त टक्कर, कई घायल

कोंडागांव। केशकाल घाट में दो बसों के बीच जबरदस्त भिड़ंत हुई है। इसमें 2 यात्रियों को चोट लगी है, जिन्हें केशकाल अस्पताल ले जाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा आज सुबह 11 बजे की है। जानकारी के मुताबिक यह हादसा केशकाल घाटी के एक मोड़ पर हुआ है। केशकाल एसडीओपी योगेश देवांगन ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया है कि महिंद्रा ट्रैवल्स और पायल ट्रैवल्स के यात्री बसों के बीच टक्कर हुई है।

टक्कर आमने-सामने से हुई है। दोनों बसों में यात्री भरे थे, लेकिन राहत की बात यह है कि ज्यादा चोट किसी को नहीं आयी है। जिन दो यात्रियों को चोटें आयी हैं, उन्हें अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस घटनास्थल पर पहुँच चुकी है। घटना के कारण लगभग आधे घंटे तक इस मार्ग पर जाम की भी स्थिति बनी। बहरहाल, यातायात सामान्य हो चुका है।

यह भी देखे – यात्री बस अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, 45 लोगों की मौत

Back to top button
close